16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमेंट से भरी ट्रैक्‍टर ट्रॉली पलटी, दबने से पांच विद्यार्थी घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara


भीलवाड़ा।
मंगरोप थाना क्षेत्र के मंडपिया गांव में गुरुवार को एक सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। पास से निकल रहे पांच विद्यार्थी ट्रॉली के नीचे दबने से घायल हो गए। मौके पर हा—हाकार मच गया। लोग बचावको दौड़े। घायलों को तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार मंडपिया गांव में एक सीमेंट के कट्टों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रही थी। रास्तें में बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पांच विद्यार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

परिजनों के साथ् ग्रामीण दौड़े भीलवाड़ा
हादसे की खबर सुनते ही परिजनों के साथ ग्रामीण महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे। जिससे चिकित्सालय में एक बारगी तो अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में कई परिजनों ने बच्चों को देखा तो जान में जान आई। ग्रामीणों ने घायल बच्चों की कुशलक्षेम पूछी।