तस्कर तीन दिन रिमाण्ड पर, सप्लायर की तलाश में चित्तौड़ जाएगी पुलिस
भीलवाड़ा. पुर थाना पुलिस ने 25 लाख की स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो जनों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उनको तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया गया। सप्लायर की तलाश में टीम को चित्तौडग़ढ़ भेजा जाएगा।