सार्वजनिक निर्माण विभाग ने निर्माण का वर्क ऑर्डर 17 फरवरी को पास किया मगर काम अप्रेल के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ। प्रथम चरण में भवन 16 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा। भवन की नींव खुदाई चल रही है। वर्कशॉप, प्राचार्य तथा उप प्राचार्य कक्ष बनाया जाएगा। आधुनिक तकनीक से लैस महिला आईटीआई में स्विईंग टेक्नोलोजी, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंड (हिंदी) व इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक ट्रेड स्वीकृत की गई है। साथ ही एससीवीटी द्वारा इनकी मान्यता होगी।