21 मई के बाद से समर कैम्प में ग्रुप डी, ई व ग्रुप एफ के कोर्स फिटनेस फॉर फिमेल, पॉवर योग, सिन्थेसाइजर, पत्रकारिता, वैकिदक मैथ्स, फोटोग्राफी, जुम्बा डांस, मल्टी क्यूसिन कुकिंग, आर्किटेक्चर डिजाइनिंग, 3 डी प्रिंटिंग, बेसिक कंप्यूटर, टेली, ग्राफिक डिजाइनिंग व एनीमेशन, स्केचिंग, केलीग्राफी, सिल्क थ्रेड ज्वैलरी, मेहंदी व फैशन डिजाइनिंग, स्पोकन इंग्लिश, को हेयर एंड ब्यूटी केयर, को गिटार, 3 डी ड्रोईंग, को इंटीरियर डिजाइनिंग, लोकिंग पोपिंग, हिप होप, कन्टेम्परी डांस, बॉडी बिल्डिंग, वेब डिजाइनिंग व कम्प्यूटर हार्डवेयर, एेरोबिक्स, सेल्फ मेकअप एंडसाड़ी ड्रेपिंग, फन फूड तथा इंग्लिश ग्रामर कोर्स सहित करीब 36 कार्सेज के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन हो रहे है। इसके अलावा जो कोर्स शुरू हो चुके है उनके लिए भी वंचित रहे अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जा रहा है। तीसरे दिन बुधवार को भी पंजीयन के लिए युवाओं की भीड़ लगी रही। इच्छुक विद्यार्थी एवं युवा सुबह 7 से 11 बजे तक नेहरू रोड स्थित वर्धमान सीनियर सेकण्डरी स्कूल में आयोजित समर कैम्प में ऑन द स्पॉट भी पंजीयन करवा सकते है। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पांसल चौराहा स्थित राजस्थान पत्रिका के कार्यालय में भी पंजीयन करवा सकेंगे।