21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जातरूओं से भरी वैन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, काका-भतीजे समेत तीन की मौत

भीलवाड़ा-देवली मार्ग पर जालमपुरा के निकट शुक्रवार रात को जातरूओं से भरी वैन को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification
accidetn_in_bhilwara_1.jpg

जहाजपुर (भीलवाड़ा)। भीलवाड़ा-देवली मार्ग पर जालमपुरा के निकट शुक्रवार रात को जातरूओं से भरी वैन को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार झालावाड़ा जिले के काका-भतीजे समेत तीन जनों की मौत हो गई, जबकि चार जने घायल हो गए। घायलों को जहाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैन में सवार लोग रामदेवरा के दर्शन करके लौट रहे थे। जहाजपुर थाना पुलिस ने मृतकों का शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया।

थानाप्रभारी दुलीचंद गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ जिले के सुनैल थाने के संतोलिया निवासी प्रेमचंद मेघवाल परिवार के साथ किराए की वैन लेकर रामदेवरा दर्शन के लिए गया था। वहां से लौटते समय जालमपुरा चौराहे के निकट जहाजपुर की तरफ तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने वैन को टक्कर मार हादसे में वैन चालक डोंगरा (झालावाड़) निवासी रवि शर्मा की मौके पर मौत हो गई। वैन में फंसे अन्य गंभीर घायलों को बमुश्किल बाहर निकाल कर जहाजपुर अस्पताल लाया गया। यहां प्रेमचंद मेघवाल को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : राजस्‍थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, हाइवे पर बिखरे शव, हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक

अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। रास्ते में प्रेमचंद के भतीजे गोविंद मेघवाल ने भी दम तोड़ दिया। घायल शिवलाल व रतनलाल मेघवाल का कोटा अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद हाइवे पर जाम गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल और मृतकों को बाहर निकाल कर यातायात सुचारू करवाया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक सुरेश बैरागी भी घायल हो गया। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें : VIDEO : Tractor-Trailer Accident : फोरलेन पर वन-वे, जातरुओं के ट्रैक्टर से टकराया ट्रेलर, चार की मौत

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग