20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर तीन फायर, बाल—बाल बचे, एक युवक के पेट में लगी गोली, संस्कृत दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेकर लोट रहे थे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Three fires on the former vice-Prdhan in bhilwara

Three fires on the former vice-Prdhan in bhilwara

फूलियाकलां।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शाहपुरा पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह पर सांगरिया में एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौटते समय एक युवक ने रविवार दोपहर फायर कर दिया। जिसमें एक युवक घायल हो गए। जिसें शाहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

READ: नवाचार : बहनों ने राखियां बांध दिलाया वोट देने का संकल्प, मेरे भैैया वाेेट जरुर देना


जानकारी के अनुसार फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र के संगरिया ग्राम में संस्कृत दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम समापन होने के बाद वे लौट रहे थे। इस दौरान मारूति वैन में आए एक युवक ने पीछे से ताबड़तोड तीन फायर किए। जिसमें उनके साथी रामस्वरुप कुमावत को पेट में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आरोपित मौके से वैन लेकर फरार हो गया।

READ: न शराब पिएंगे और ना ही पीने देंगे, कोई पीता म‍िला तो 51 सौ रुपए से दंडित करने के साथ ही समाज से बहिष्कृत, 3 गांवों के लोगों का निर्णय

सूचना पर शाहपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, शाहपुरा थाना अधिकारी शेडूराम हटवाल, थानेदार सुरेंद्र कुमार मिश्रा व फूलियाकलां थाना प्रभारी करण सिंह मय जाब्ता सांगरिया पहुंचे। घायल रामस्वरूप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल शाहपुरा सामुदायिक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर रैफर किया गया है।

युवक का शव मिलने से सनसनी
सदर थाना क्षेत्र में कोठारी नदी में एक अज्ञात युवक का सड़ा गला शव पानी में मिला । इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है । जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने युवक का शव देखा और इसकी सूचना सदर थाने में दी। इस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और शव को नदी से निकलवाकर जिला अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। जहां उसे सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि शव की पहचान करवाई जा सके।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग