ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस की अगुवाई में 20 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है। हड़ताल से कपड़ा कारोबार सबसे अधिक प्रभावित रहा। कपड़ा व्यापारी 19-20 जुलाई से ही देश के किसी भी कौने व अन्य राज्यों के शहरों में कपड़ा नहीं भेज पा रहे है। एक अनुमान के अनुसार यहां प्रतिदिन 25 से 30 करोड़ का कपड़ों की गांठे ट्रकों व निजी बसों के माध्यम से बाहर भेजा जाता है। जो कि फिलहाल बंद है। ऐसे में मुम्बई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, हरिद्वार, बड़ौदा सहित अन्य स्थानों पर कपड़े की गांठे नहीं जा पा रही है। पिछले पांच दिनों सवा सौ से डेढ़ सौ करोड़ का कपड़ा व्यापार चौपट हो रहा है।