
शकरगढ़ क्षेत्र के किशनगढ़ में जंगल में देखा बब्बर शेर, वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी
शक्करगढ़ (भीलवाड़ा)। नवगठित शाहपुरा जिले में शक्करगढ़ क्षेत्र के किशनगढ़ में शनिवार रात शेर की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैली है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी और लोगों को सतर्क रहने को कहा। हालांकि वायरल वीडियो में दिखे जानवर के शेर के नहीं होने की अभी तक अधिकारिक पृष्टि भी नहीं हुई है।
किशनगढ़ के नारायण मीणा व योगेश मीणा ने पत्रिका को बताया कि शनिवार रात खेत की रखवाली कर रहे थे। नीलगाय घुसने पर उसे जंगल की तरफ भगा रहे थे। हाथ में टॉर्च थी। मोबाइल का वीडियो चालू था। तभी एक जानवर की पदचाप सुन ठिठक गए। उन्होंने टॉर्च से रोशनी डाली तो सामने बब्बर शेर बैठा दिखा, जो उन्हें देख दहाड़ा। सामने शेर देख दोनों डर गए। दोनों का कहना है कि शेर बूढ़ा होने के कारण हलचल नहीं कर पा रहा था। मोबाइल चालू होने से शेर व उसकी दहाड़ मोबाइल में कैद हो गई। दोनों दौड़ते हुए गांव पहुंचे। घटना की जानकारी से समूचा ग्रामवासी सन्न रह गया।
यह भी पढ़ें : रामलला के दर्शन होंगे आसान, राजस्थान से चलेंगी अयोध्या स्पेशल 15 ट्रेनें, इन 6 शहरों से होंगी संचालित
वनकर्मी तलाश रहे पदचिन्ह
इधर, सूचना पर वनरक्षक ईश्वरलाल रेगर, त्रिलोक मीणा रविवार सुबह गांव पहुंचे व दोनों युवकों को लेकर मौके पर पहुंचे। शेर के पद चिन्ह खोजने का प्रयास किया, लेकिन वन क्षेत्र पथरीला व उबड़ खाबड़ होने से निशान नहीं मिल सके। हालांकि वन अधिकारियों ने अभी इस क्षेत्र में शेर होने की पुष्टि नहीं की, लेकिन क्षेत्र में अलर्ट किया।
पंजे या दहाड़ की दें सूचना
किशनगढ़ में बब्बर शेर का जो वीडियो वायरल हुआ है, इसे लेकर हम गंभीर हैं। हमने टीम लगाई है। अलर्ट किया है। पथरीला इलाका होने की वजह से शेर के पंजे नहीं दिखे। क्षेत्र के लोगों से कहा कि जंगल में शेर के पंजे दिखे या दहाड़ सुने तो तुरंत सूचना दें।
- चोखाराम चौधरी, रेंजर जहाजपुर
Published on:
25 Dec 2023 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
