पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Ayodhya Special Trains: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय किया है। इससे रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।