
थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में बीती रात चोरी की घटना को रोकने के लिए गांव का एक जना चौकीदारी कर रहा था और पीछे से चोरों ने उसके के घर मे ही हाथ साफ कर लिए।
बीगोद।
थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में बीती रात चोरी की घटना को रोकने के लिए गांव का एक जना चौकीदारी कर रहा था और पीछे से चोरों ने उसके के घर मे ही हाथ साफ कर लिए। यह घटना थाना क्षेत्र की धाकड़खेड़ी के भवानीपुरा गांव में हुई। इस गांव में चोरी की वारदात रोकने के लिए एक समिति बना रखी है। जिसमें गांव के ही लोग बारी—बारी से रातभर पहरा देते हैं। बीती रात भी जो व्यक्ति पहरा दे रहा था चोरों ने उसी के घर में वारदात को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि भवानीपुरा गांव में कन्हैयालाल धाकड़ के घर मे रखी अलमारी से बीती रात को अज्ञात लोगों ने 70 हजार की नकद राशि चुरा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। किसान कन्हैयालाल धाकड़ एक दिन पूर्व ही अनाज बेच कर रुपयों को अलमारी में रखे थे। गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं के रोकने के लिए ग्रामीणों ने एक समिति बना रखी है जिसमे प्रतिदिन बारी-बारी से रात को ग्रामीण गांव में पहरा देते है। पीड़ित धाकड़ भी रात 11 बजे गांव का पहरा देने गया था और अलसुबह 4 बजे घर लौटो तो घर मे रखी अलमारी खुली हुई थी और नकदी गायब थी। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
धाकड़खेड़ी में एलईडी चुराई
धाकड़खेड़ी पंचायत के बागीत गांव में भी बीती रात को चोरों ने हेमा वैष्णव के मकान से एलईडी चुरा ली। चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
स्पोट्र्स की दुकान में चोरी की वारदात, 20 हजार की नकदी सहित अन्य समान चुराया
शहर के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास लोढा स्पोट्र्स की दुकान से चोर बीती रात करीब 20 हजार की नकदी सहित स्पोट्र्स किट सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर सुबह मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।
मालूम हो कि राजस्थान पत्रिका ने 22 फरवरी के अंक में शहर के मुख्य बाजारों की गश्त व्यवस्था पोल खोली थी। जिसमें शहर शहर के प्रमुख चौराहों पर गश्त व्यवस्था में पुलिस कर्मी नदारद थे। भीलवाड़ा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास प्रवीण लोढ़ा की स्पोट्र्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 20 हजार की नकदी, स्पोट्र्स किट सहित अन्य समान चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस व एमओबी की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।
Updated on:
22 Feb 2018 02:17 pm
Published on:
22 Feb 2018 02:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
