पीडि़त के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीडि़त के परिजनों ने जिला कलक्टर व सुभाषनगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि सालरा निवासी मोतीलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई गोपाल जाट मेडिकल कॉलेज में चौकीदारी करता है। छह मई को कॉलेज के सामने पंचमुखी बालाजी के स्थान पर आयोजित रामलीला देखने के बाद गोपाल घर जा रहा था। इस बीच मंदिर के महंत जानकीदास, मुरलीदास व चेतन माली आदि ने गोपाल को घेर लिया। बंधक बनाकर उसके साथ आश्रम में मारपीट की। उसे चोर बताकर उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग करने लगे। सुबह तक जब गोपाल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। इसके बाद पता लगने पर उसकी तलाश में उसकी पत्नी व भाई मोतीलाल जाट आश्रम में गए जहां गोपाल को रस्से से बांध रखा था। उसने कहा कि रात भर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की।