18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं को रेलवे की सौगात:  अब ट्रेन के बीच में होगी लेडीज बोगी

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के सबसे पीछे रहने वाला महिला के डिब्बे को ट्रेन के बीचोंबीच स्थानांतरण करने का निर्णय लिया है

2 min read
Google source verification
Women gift to railway

Women gift to railway

भीलवाड़ा/ चित्तौड़गढ

महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के सबसे पीछे रहने वाला महिला के डिब्बे को ट्रेन के बीचोंबीच स्थानांतरण करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने हाल ही सभी जोन व मंडलों से ऐसी ट्रेनों की सूची मांगी है जिनमें महिलाओं का डिब्बा होता है। अब तक ट्रेनों में महिलाओं के लिए विशेष कोच लेडीज बोगी ट्रेन के इंजन के करीब या सबसे पीछे होती थी। उसे अब ट्रेन के मध्य में आने वाले सुरक्षा बल की बोगी के पास स्थानांतरित किया जाएगा।

लेडीज बोगी में यात्रा करने वाले महिला मुसाफिरों की सुरक्षा की दृष्टि से ये कदम उठाया जा रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के दौरान महिलाएं सबसे आगे व सबसे पीछे बैठ के यात्रा करने से कतराती हैं। कई ट्रेनों में महिला डिब्बे में पुरुष भी बैठ जाते है। रेलवे बोर्ड ने महिला डिब्बों का रंग भी बदलने की योजना बनाई है ताकि पुरुष यात्री गलती से भी उस डिब्बे में ना चढ़ सके।


सुरक्षा के किए जा रहे हैं कड़े प्रबंध
करीब 26 वर्षों बाद रेलवे ने महिलाओं के डिब्बे के नियमों में बदलाव का फैसला किया है। डिब्बों के खिड़कियों में जाली लगाने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी प्रस्ताव है। खिड़कियों पर जाली लगाने का कार्य मंडल स्तर पर किया जाएगा। बोगी में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। यहां तक कि जीआरपीएफ, आरपीएफ सब कैमरों की नजरों में कैद रहेगे। महिलाओं के यात्री डिब्बे में टिकट की जांच से लेकर सुरक्षा की कमान महिला रेल कर्मचारियों के हाथ में होगी। रेलवे की महिलाओं के लिए डिब्बे में अलग से टॉयलेट और चेंजिग रूम भी बनाए जाने की योजना है। हालांकि रेलवे बोर्ड ने अभी स्पष्ट नहीं किया कि यह सुविधा केवल एक्सप्रेस टे्रनों के लिए मुहैया कराई जाएगी या महिला बोगी वाले सभी ट्रेनों में होगी।