8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उधर दुल्हन कर रही थी बारात का इंतजार, इधर फांसी के फंदे पर झूल रहा था दूल्हे का शव

जिले में शादी की शहनाइयां उस समय मातम के ढोल में बदल गई जब बारात ले जाने वाले दूल्हे का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Feb 2022, 11:21 PM IST

News

उधर दुल्हन कर रही थी बारात का इंतजार, इधर फांसी के फंदे पर झूल रहा था दूल्हे का शव

भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शादी की शहनाइयां उस समय मातम के ढोल में बदल गई जब बारात ले जाने वाले दूल्हे का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में इसलिए भी मातम पसर गया है क्योंकि, जिस युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला वो अगले दिन घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर जाने वाला था। एक तरफ लड़े वाले धूमधाम से बारात लेकर जाने की तैयारियां कर रहे थे तो वहीं दूसरे तरफ दुल्हन और उसका परिवार बेसबरी से दूल्हे राजा के आने का इंतजार कर रहे थे।

युवक की मौत के बाद पुलिस पड़ताल में उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद मृतक का परिवार ही नहीं बल्कि इलाके में भी मातम सा माहौल है। इसी वजह से अबतक परिवार के लोगों ने बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- 6 मिनट की गड़बड़ी करके खुल गई पुलिस की पोल, दोषमुक्त हो गया आरोपी


मंडप आयोजन में हुआ था कुछ ऐसा...

बता दें कि, मामला भिंड ग्वालियर रोड पर रहने वाले 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मृत्यु का है। 9 फरवरी गुरुवार उसके विवाह की तारीख थी। शादी से जुड़ी हर एक तैयारी पूरी हो चुकी थी। बस देर थी तो दूल्हे के घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पर पहुंचने की। दूल्हे और दुल्हन का घर मेहमानों से भरा हुआ था। 8 फरवरी मंडप का आयोजन किया गया था। दूल्हा मंडप में मौजूद था। इसके बाद ही दूल्हे के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने यहीं से अपना इन्वेस्टिगेशन शुरु किया है।


जिस दिन तय था विवाह समारोह, उसी दिन अंतिम संस्कार

दूल्हे को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देख परिवार के लोगों ने तुरंत ही उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद ठीक उसी दिन युवक का अंतिम संस्कार हुआ जिस दिन यानी 9 फरवरी को उसकी शादी समारोह होना था।

चैनल गेट में सिर डालते ही फंस गई युवक की गर्दन, देखें वीडियो