26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली सुधारने आए इलेक्ट्रीशियन की फिसली नजर, महिला को अकेला पाकर किया रेप

44 साल की विवाहिता महिला घर पर अकेली थी..पति को फोन पर बताई इलेक्ट्रीशियन की काली करतूत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Aug 2022, 9:33 PM IST

bhind.jpg

भिंड. भिंड में एक महिला के साथ घर में बिजली सुधारने आए युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त विवाहिता महिला घर पर अकेली थी और उसे अकेला पाकर युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला और फिर मौके से फरार हो गया। बाद में जब महिला का पति घर पहुंचा तो महिला ने उसे बिजली सुधारने आए इलेक्ट्रीशियन की काली करतूत के बारे में बताया फिर दोनों थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बिजली ठीक करने बुलाया था इलेक्ट्रीशियन
घटना भिंड के बरासो थाना क्षेत्र के चुरारियापुरा की है जहां रहने वाली 44 साल की महिला घर पर अकेली थी। घर की बिजली खराब होने के कारण महिला ने 21 अगस्त की शाम को बिजली ठीक करने वाले इलेक्ट्रीशियन जितेन्द्र बघेल को घर पर बुलाया था। जितेन्द्र अपने साथी के साथ महिला के घर पहुंचा और बिजली सुधारते वक्त बातों ही बातों में महिला से घर के और सदस्यों के बारे में पूछा। महिला जीतेन्द्र के मंसूबे नहीं भांप पाई और उसे बता दिया कि उसका पति गुजरात में रहकर काम करता है। महिला ने बताया कि कुछ ही देर बाद जीतेन्द्र बिजली ठीक कर अपने साथी के साथ घर से चला गया।

यह भी पढ़ें- मंगेतर निकला शैतान, रेप करने के बाद किया शादी करने से इंकार

फिर बहाने से लौटा और बनाया हवस का शिकार
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि घर से जाने के कुछ देर बाद ही इलेक्ट्रीशियन फिर से घर लौटा और बिजली ठीक करने की बात कही। उसे ये पता था कि महिला घर पर अकेली ही लिहाजा उसने इसका फायदा उठाया और घर में घुसकर महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने फोन कर गुजरात में रह रहे अपने पति को अपने साथ हुए रेप के बारे में बताया। जिसके बाद पति सोमवार को घर वापस आया और पत्नी को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- वॉट्सएप चैट से मिले सबूत, दोस्त मिलने के लिए बना रहा था दबाव