शहर में नए तरीके से ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। सदर बाजार में मेघा टाइङ्क्षपग के संचालक सचिन जैन को एक अज्ञात नंबर से कॉल करके उनके बेटे को दिल्ली के एक गैंगरेप में शामिल होने की बात कहकर एक रोते हुए लड़के की आवाज सुनाकर डराने का प्रयास किया गया। जब साथी ने मोबाइल लेकर बात की और ट्रेकिंग कर कार्रवाई की चेतावनी दी तो कॉल काट दिया। पुलिस अधीक्षक से की शिकायत भयभीत कारोबारी ने तुरंत ही पुलिस अधीक्षक और शहर कोतवाली में शिकायती आवेदन दिया। सचिन ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर दिल्ली से सीआडी विभाग से रणधीर ङ्क्षसह नाम बताकर काल आई। 892354314243 नंबर से कॉल आया। उसने कारोबारी के बेटे का नाम लेकर पूछा कि उसके पिता बोल रहे हैं, हां में जवाब देने पर दूसरी ओर से आवाज आई कि दिल्ली में एक गैंगरेप हुआ है, चार लडक़े पकड़े गए हैं, जिसमें उनका बेटा भी शामिल है।