खेसारी ने आगे कहा, 'फिल्म की कहानी सिर्फ 3 लोग जानते हैं। मैं, श्रद्धा और अमित शुक्ला। यह 9 मार्च से सभी को पता लग जाने वाली है। 45 डिग्री की गर्मी में बिना नहाए पागल के कॉस्टयूम में 24 घंटा रहना आसान नहीं है।'
दरअल खेसारी फिल्म में एक पागल के रोल में हैं। इसी किरदार को असल दिखाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। खेसारी अपने किरदार में जान डालने के लिए ऐसे दीवाने हुए कि फिल्म की कास्ट और क्रू में शामिल लोग भी उन्हें देखकर हैरान थे।