खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफलता हासिल की है. उनकी गायिकी का जादू केवल भोजपुरी में ही नहीं बल्कि हिंदी इंडस्ट्री में भी छाने लगा है. वो कभी दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा का ठेला लगाते थे, लेकिन आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वो रॉयल लाइफस्टाइल (Khesari lal yadav Life style) जीते हैं। उनका स्टाइल और अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2021 में उनकी नेटवर्थ 2-3 मिलियन डॉलर है। खेसारी 12-15 करोड़ की संपत्ति (Khesari lal yadav net worth) के मालिक हैं। वो एक फिल्म के लिए भी 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वो विज्ञापनों के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं।
यह भी पढ़ें
इस फिल्म में होठों को सुर्ख लाल दिखाने के लिए आमिर खान ने खाया लगभग 10,000 पान
खेसारी लाल यादव आज एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए की फीस लेते हैं। इसके अलावा वो ऐड के लिए भी काफी भारी-भरकम फीस चार्ज करती है। वहीं खेसारी के पास पटना में एक शानदार घर है और मुंबई में भी वो एक लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक है। इसके अलावा खेसारी को ‘बिग बॉस 13’ में एक हफ्ते के लिए दो से तीन लाख रुपए की फीस दी जाती थी। गाड़ियों की बात करें तो खेसारी के पास कई लग्जरी कारें हैं जिनमें करीब 30 लाख वाली Toyota Fortuner, बीएमडब्ल्यू, और फॉर्च्यूनर शामिल है।