बता दें कि बता दें कि ये पूरा विवाद अश्लीलता को लेकर हो रहा है, जिसने असलियत में अश्लीलता का मोड़ ले लिया है. वहीं सरकार से लेकर पुलिस तक को इस विवाद में शामिल कर लिया गया है. पवन सिंह के एक फैन ने एक वीडियो अपलोड कर खेसारी लाल यादव और उनकी बीवी और बेटी के लिए काफी गंदी-गंदी बातें कही थी, जिसके बाद उसपर ऐक्शन लेने की डिमांड ऐक्टर ने बिहार सरकार से की थी. वहीं अगर खेसारी लाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वे जल्द ही काजल राघवानी (Kajal Raghavani) के साथ फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे', 'बोल राधा बोल' और 'बापजी' जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं.