20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Corona Breaking : भोपाल में मिला कोरोना वायरस का 1 और पॉजिटिव, MP में अब तक 27 संक्रमित

Corona Breaking : भोपाल में मिला कोरोना वायरस का 1 और पॉजिटिव, MP में अब तक 27 संक्रमित

भोपाल में एक और मरीज को कोरना वायरस की पुष्टी हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से संक्रमितों की संख्या 3 हो गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Mar 2020, 5:52 PM IST

Corona Breaking

Corona Breaking : भोपाल में मिला कोरोना वायरस का 1 और पॉजिटिव, MP में अब तक 27 संक्रमित

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और मरीज को कोरोना वायरस की पुष्टी हुई है। इसके बाद यहां कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हो गई हैं। आपको बता दें कि, शुक्रवार को सामने आए संक्रमित व्यक्ति को भोपाल के पुराने शहर अशोका गार्डन निवासी आर एस धाकड़ बताया जा रहा है। उनकी उम्र 53 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, जांच में कोरोा की पुष्टी होने के बाद उन्हें तुरंत भोपाल एम्स के आइसोलेशन विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- Coronavirus Outbreak Update : कोरोना वायरस होने पर मरने की संभावना कितनी है? जानें कैसे करें बचाव

पिता और बेटी भी आ चुके हैं पॉजिटिव

बता दें कि, राजधानी भोपाल में इससे पहले कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। दोनो मरीज पिता और बेटी थे। जानकारी के मुताबिक, पहले कोरोना से संक्रमित बेटी हुई थी, जो कुछ ही दिनों पहले लंदन से लौटी थी। जिसके जरिये उनके पिता भी संक्रमण का शिकार हो गए थे। परिवार के दोनो सदस्यों को भी भोपाल एम्स भर्ती किया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Big Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, कोई बुजुर्ग नहीं सिर्फ 35 साल का था युवक

मध्य प्रदेश के ये हैं हालात

अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की स्ख्या बढ़कर 27 हो चुकी है। इनमें एक 65 वर्षीय महिला और एक 35 वर्षीय युवक की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन शहरों में कर्फ्यू भी लगा दिया है, जहां संक्रमण के अब तक अधिक मामले सामने आए हैं।