3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में आइडिया को स्टार्टअप बनाने के लिए 100 टीमों में मुकाबला… देखें!

वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे पर भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 36 घंटे के हैकाथॉन की शुरुआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Apr 2018, 6:21 PM IST

workshop

भोपाल। राजधानी और प्रदेश के युवाओं के पास बहुत सारे आइडियाज हैं। इनको धरातल पर उतरने और उन्हें स्टार्टअप का रूप देने का काम स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी। इस हैकाथॉन से आइडियाज का मंथन होगा और परिणाम सामने आएगा। वह पूरे प्रदेश के काम आएगा। यह बात शनिवार को वल्र्ड क्रिएटिविटी एंड इंनोवेशन डे पर भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा होटल नूर उस सबाह में 36 घंटे के हैकाथॉन के शुभारंभ पर महापौर आलोक शर्मा ने कही।

महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और विचारों को प्रोडक्ट का रूप देने में मदद मिलती है। हैकॉथॉन में सबसे ज्यादा आवेदन कृषि के लिए हैं, यह बताता है कि प्रदेश भी कृषि को लेकर गंभीर हैं। हैकाथॉन में देश भर से करीब 200 यंगस्टर्स हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके एमएसएमई मप्र शासन के प्रमुख सचिव कांता राव, कलेक्टर व स्मार्ट सिटी कंपनी के चेयरमैन सुदाम खाडे, नगर निगम कमिश्नर व स्मार्ट सिटी कंपनी की इडी प्रियंका दास मौजूद रहे।

स्वच्छता में सहयोग पर यूजर को मिलेगा डिस्काउंट कूपन

जीशान खान ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन बनाई है। वे बताते हैं कि इस मशीन में जब प्लास्टिक बॉटल डालेंगे तो वो क्रश होगी, साथ ही यूजर को डिस्काउंट कूपन के तौर पर एक रिवॉर्ड मिलेगा। यह एक तरह का रेवेन्यू मॉडल भी है। जो कंपनी अपने डिस्काउंट कूपन देगी उसकी सेल में इजाफा होगा। वहीं यूजर को यूजर को प्लास्टिक वेस्ट डालने पर वो रिवॉर्ड कूपन मिलेगा। वहीं जो सरकारी एजेंसी इसे इंस्टॉल करेगी वो मशीन के साइड में लगी ५२ इंच की एलईडी पर विज्ञापन के जरिए रेवेन्यू जेनरेट कर सकती है। साथ ही एनवायरमेंट के प्रति सोशल कंसर्न को देखते हुए यूजर के पास एक मैसेज भी जाएगा जिसमें एनवायरमेंट कंजर्वेशन की शपथ होगी।

स्टार्टअप के चार कंटेंट

प्रमुख सचिव कांता राव ने बताया कि स्टार्टअप के चार कंटेंट होते हैं। पहला कंपनी, दूसरा कंपनी का टर्नओवर 75 करोड़ से ज्यादा नहीं होना, तीसरा कंपनी सात साल से अधिक पुरानी नहीं हो और चौथा कंपनी का बिजनेस इनोवशन वाला होना चाहिए।

बी नेस्ट में मिलेगी एंट्री

हैकाथॉन में चयनित आइडिया को स्मार्ट सिटी के इंक्यूबेशन सेंटर बी-नेस्ट में स्टार्टअप के लिए एंट्री मिलेगी। यहां आईडिया को स्टार्ट अप के लिए प्रोडेक्ट बनाने छात्रों को तकनीकी, लीगल, मार्केेटिंग, वित्त संबंधी सलाह दी जाएगी।

इलेक्ट्रिसिटी कंजम्प्शन होगा कंट्रोल

भोपाल के चैतन्य गुप्ता और उनकी टीम हैकाथॉन में एलॉयट नाम से एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने घर या कॉर्पोरेट ऑफिसेज में कंज्यूम होने वाली इलेक्ट्रिसिटी का कैलकुलेशन कर सकते हैं। घर या ऑफिस में यूज हो रहे सभी अप्लाइंसेज का इंडीविजुअल इलेक्ट्रिसिटी यूनिट का डेटा निकाल सकते हैं साथ ही सिर्फ एक टच के जरिए देश-दुनिया में कहीं भी बैठकर पॉवर ऑफ या ऑन कर सकते हैं। इससे इलेक्ट्रिसिटी के अनावश्यक इस्तेमाल से निजात मिलेगी।

मिस नहीं होगी रेलवे की कोई भी अनाउंसमेंट

आप रेलवे प्लेटफॉम्र्स पर ट्रेन अनाउंसमेंट के वक्त कई बार शोर के चलते इम्पोर्टेंट अनाउंसमेंट मिस हो जाती है। जबलपुर से आई स्टूडेंट्स की टीम स्क्वॉशर्स हैकाथॉन में एक ऐसी वेबसाइट बना रहीं है जिसमें कोई भी अनाउंसमेंट अगर मिस हो जाती है तो एक टेक्स्ट के जरिए वह अनाउंसमेंट आपको आसानी से मिल जाएगी। साथ ही जिन्हे सुनने की तकलीफ भी होती है उनके लिए ऑडियो टू टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन भी किया जा सकता है।