दूसरे नंबर पर सीधी जिला रहा, यहां पर 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो राजधानी सहित प्रदेश में अच्छी बारिश का वातावरण बना हुआ है। ऐसे में अगले 24 घंटे में भोपाल, उज्जैन, इंदौर एवं जबलपुर संभाग में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। राजधानी में मंगलवार को शाम के समय आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।