भोपाल। अविभाजित मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत प्यारेलाल कंवर (former mp deputy cm pyarelal kanwar) के बेटे, बहू और चार साल की पोती की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनके घर के सदस्य जब घूमने गए थे, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में हरीश कंवर, सुमित्रा कंवर और चार साल की आशी कंवर की हत्या कर दी गई।