इस संबंध में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में कांग्रेस कमेटी के पूर्व संभागीय प्रवक्ता सुबोध दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव देवेंन्द्र मूढोतिया समेत मुरैना और छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासकार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री एदल सिंह कंसाना, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।