5 साल का प्यार, पति बनने से इंकार
भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाली 22 साल की शिल्पा (बदला हुआ नाम) बीएससी फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए शिल्पा ने बताया कि करीब 5 साल पहले पड़ोस में ही रहने वाले ओंकेश कुमार के साथ उसकी दोस्ती हुई थी फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। शिल्पा ने बताया कि प्रेमी ओंकेश घर पर अकेले होने पर उसके घर में भी आता था। 3 जनवरी 2017 को भी जब वो घर पर अकेली थी तब ओंकेश घर पर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 5 साल में कई बार ओंकेश ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। कुछ दिन पहले अंकेश ने उससे दूरी बनानी शुरु कर दी तो शिल्पा ने उससे कहा कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए तो ओंकेश ने शादी करने से इंकार कर दिया।