वरेण्यम के पिता ने बताया कि, जब मेने उसे इस जुनून के साथ दोड़ता देखा तो उसके वीडियो बनाने शुरू कर दिये। उन्होंने बताया कि, कुछ दिनों में ही मुझे ये महसूस होने लगा कि, ये कोई साधारण बच्चों वाली दौड़ नहीं दौड़ रहा, बल्कि किसी तेज धावक की तरह बिना थके दौड़ने की क्षमता रखता है। इसके बाद वरेण्यम के पिता ने अपने बेटेकी प्रतिभा के बारे में दोस्तों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने वरेण्यम का एक वीडियो रिकॉर्ड के लिए भेजा, जो सिलेक्ट भी हो गया। अब अपनी उम्र के बच्चों में वरेण्यम ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये है, जिसमें वो आसानी से 5 से 7 किलोमीटर की दौड़ लगाता है।