22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / आलमी तब्लीगी इज्तिमा : न हिंदू न मुस्लिम शर्त सिर्फ एक, रियायत पर देना होगा सामान, गुटखा-तंबाकू रहेगा बेन

आलमी तब्लीगी इज्तिमा : न हिंदू न मुस्लिम शर्त सिर्फ एक, रियायत पर देना होगा सामान, गुटखा-तंबाकू रहेगा बेन

Aalami Tablighi Ijtima 2024 : इज्तेमा परिसर में 250 से अधिक दुकानें आवंटित की गई हैं। इन्हें इज्तेमा प्रबंधन कमेटी द्वारा मुफ्त आवंटन को किया ही गया है। साथ ही, पानी की फ्री व्यवस्था भी कराई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Nov 2024, 3:34 PM IST

Aalami Tablighi Ijtima 2024

Aalami Tablighi Ijtima 2024 :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे ईटखेड़ी इलाके में होने जा रहा सालाना आलमी तब्लीगी इज्तिमा देश और दुनिया में एकता और भाइचारे का संदेश देगा। यहां शॉप आवंटन में धर्म और जाति के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। इज्तिमा परिसर में करीब 300 दुकानों का आवंटन हुआ है। इसमें सभी धर्मों के मानने वालों को जगह दी गई है। आवंटन के दौरान सभी से सिर्फ एक शर्त रखी गई है कि, वे यहां दुकान लगाकर रियायती दरों पर सामान देंगे।

बता दें कि, भोपाल में 77 साल से हर साल होता आ रहा आलमी तब्लीगी इज्तिमा की शरुआत इस बार 29 नवंबर से होने जा रही है। इसका इख्तेताम 2 दिसंबर को होगा। चार दिवसीय इस धार्मिक समागम में पाकिस्तान को छोड़कर दुनियाभर से इस बार 10 लाख लोगों के आने की संभावना है। इसी जमावड़े के लिहाज से यहां इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 1 दिसंबर से एमपी के इस शहर के हर थाने में खुलेगी साइबर हेल्प डेस्क, ऐसी शिकायतें दर्ज होंगी, CM के निर्देश पर एक्शन

शर्त सिर्फ एक- सही दाम पर बेचना होगा सामान

खाने के लिए यहां 4 फूड जोन हैं, इसमें 28 स्टॉल हैं। खास बात ये है कि, ये फूड जोन और स्टॉल किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि समाज और बिरादरियों को आवंटित किए गए हैं। इन सभी कॉर्नर्स पर खानपान की चीजें मुहैया कराई जाएंगी। प्रबंधन की ओर से सिर्फ दुकान लेने वाले शख्स से कहा गया है कि जो सामान बाजार में जिस कीमत पर मिलता है, उसे उस ही कीमत पर इज्तिमा में आए लोगों को मुहैया करानी होंगी। अधिक भीड़ का लाभ उठाकर महंगे दाम पर सामान बेचने वाले का दुकान आवंटन निरस्त किया जाएगा। चीजों की कीमत कम से कम रहे, इसके लिए इज्तेमा प्रबंधन ने आवंटन के दौरान किसी से कोई राशि नहीं ली है। साथ ही, दुकानों को पानी की व्यवस्था भी मुफ्त कराई जा रही है।

2 दिसंबर को दुआ के साथ समापन

इज्तिमा का समापन 2 दिसंबर को सामूहिक दुआ के साथ होगा। इस दौरान देश और दुनिया में अमन शांति के लिए दुआ की जाएगी। नियमों की पाबंदी के साथ यहां होने वाली तकरीर में कोई भी शिरकत कर सकता है।

यह भी पढ़ें- MP बनेंगी हाईटेक गौशालाएं, सुविधाएं जानकर रह जाएंगे हैरान, 10 हजार गाय यहां एकसाथ रहेंगी

सड़क पर नहीं लगेगा मार्केट

बैरसिया रोड किनारे इज्तिमा के दौरान लगने वाली दुकानों पर पाबंदी होगी। ऐसा ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए किया जा रहा है। रास्ता संकरा होने के कारण इस बार अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

गुटखा-तंबाकू पर प्रतिबंध

इज्तिमा कमेटी के डॉ उमर हफीज ने बताया कि परिसर में करीब 300 दुकानों का इज्तिमा कमेटी ने आवंटन किया है। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के लोग हैं। ज्यादा फूड आइटम की दुकानें हैं। इन्होंने बताया कि जो भी आवेदन पहले मिले उसके आधार पर आवंटन हुआ है। इज्तिमा परिसर में गुटखा, तंबाकू से नशे से जुड़े किसी भी सामान की बिक्री प्रतिबंधित है। गुणवत्ता की जांच के लिए यहां सरकारी विभाग के अधिकारी और वॉलेन्टियर्स रहेंगे। नियमों को तोड़ने पर आवंटन निरस्त होगा।