7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP ने CM शिवराज पर लगाया घोटाले का आरोप, CBI जांच की उठी मांग

'आप' का आरोप है कि, मध्य प्रदेश में महिलाओं के पोषण की ढाई हजार करोड़ रुपए की योजना थी, जिसका ऑडिट करने पर पचा चला है कि, योजना में घोटाला हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Sep 2022, 2:35 PM IST

News

AAP ने CM शिवराज पर लगाया घोटाले का आरोप, CBI जांच की उठाई मांग

भोपाल. आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर घोटाले का बड़ा आरोप लगाया है। 'आप' का आरोप है कि, मध्य प्रदेश में महिलाओं के पोषण की ढाई हजार करोड़ रुपए की योजना थी, जिसका ऑडिट करने पर पचा चला है कि, योजना में घोटाला हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट के हवालादेते हुए 'आप' का कहना है कि, जिन ट्रकों में अनाज जाना था, उनका नंबर मोटरसाइकिल को दिया गया है।


आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि, शिक्षा विभाग कह रहा है, 8000 लड़कियां हैं। जबकि, जिन्हें अनाज देना था, उनके अनुसार 36 लाख हैं। AAP के अनुसार, इस मामले पर भी साढ़े सात हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। पार्टी ने इस मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि, मध्य प्रदेश के ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट से ये घोटाला सामने आया है।

यह भी पढ़ें- अब बिना ID गरबा में नो एंट्री, पकड़े गए तो खैर नहीं, भाजपा की मंत्री बोलीं- लव जिहाद का गढ़ बन रहे हैं पंडाल


'आप' प्रवक्ता की मांग

'आप' प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, 6 साल के बच्चों के खाने में घोटाला हुआ है। उन्होंने ये आरोप भी लगाए कि, इसमें मनी लॉड्रिंग भी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि, आप के नेता सीबीआई के दफ्तर जाकर इस मामले में जांच की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें- पत्नी से परेशान आकर 131 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है यहां खास इंतजाम, देखें वीडियो