आपको बता दें कि, नवरात्रि से पहले संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ग्वालियर पहुंची हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नियम न मानने वाले को चेतवनी भी दी है। मंत्री ठाकुर ने कहा कि, इस व्यवस्था को प्रभावी करने के पीछे उद्देश्य ये है कि, ये गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके हैं। इसलिए सभी प्रदेश के सभी गरबा आयोजक सतर्क और सजग रहें। अब गरबा पांडाल में जो भी आए आइडेंटी कार्ड अपने साथ लेकर आए। बिना पहचान दिखाए गरबा में एंट्री नहीं मिल सकेगी। ठाकुर ने कहा कि, हमारे लोग और सहयोगी संगठन तो जागरूक हैं। इसलिए अब जरूरी है कि, कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर गरबा पांडाल में एंट्री लेने की गलती न करे।