आपको बता दें कि, बीते दिनों दिल्ली के सीएम और AAP के प्रेसिडेंट अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अतिथि शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी। उस समय उन्होंने कहा था कि, जिस राज्य में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, वो अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट करेंगे। मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा बेरोजगार कर दिए गए दो लाख से अदिक अतिथि शिक्षकों में अरविंद केजरीवाल के बयान से उम्मीद नजर आ रही है। यही कारण है कि, पिछले दिनों मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय में संपर्क किया था।