मौजूदा नेता प्रतिपक्ष ने देश की सेना का अपमान किया है। ऑपरेशन सिंदूर पर जो टिप्पणी अमेरिका, पाकिस्तान और दूसरे देशों ने नहीं कि, वो नेता प्रतिपक्ष ने की है। हमारा इतिहास लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। मैं सभी लोकतंत्र सेनानियों को बधाई देता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा मौजूद थे।