6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार का बड़ा फैसलाः अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए अनिवार्य होगा आधार कार्ड

सरकार का बड़ा फैसलाः अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए अनिवार्य होगा आधार कार्ड

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 17, 2018

AADHAAR CARD

भोपाल। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए मध्यप्रदेश आने वाले स्टूडेंट के लिए यह जरूरी खबर है। अब मध्यप्रदेश के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आधार नंबर जरूरी कर दिया गया है। यदि किसी स्टूडेंट के पास अब भी आधार नंबर नहीं है, तो वे इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश तक नहीं ले पाएंगे। इस फैसले का उन स्टूडेंट्स पर पड़ सकता है जो दूसरे राज्यों से मध्यप्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश लेे आते हैं। उन्हें वापस लौटाया जा सकता है। इसलिए मध्यप्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले से अपना आधार कार्ड बनवा लेना जरूरी कर दिया गया है। इसके बगैर वे मध्यप्रदेश के किसी भी कालेज में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को हुई तकनीकी शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल, अध्यक्ष और सचिवों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा अशोक वर्णवाल भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मिटिंग में यह भी निर्णय लिया गया है कि अन्य राज्यों से प्रवेश के लिए वाले स्टूडेंट्स तक यह जानकारी पहुंचा दी जाए। जिससे वे परेशानी से बच सकें।

अंतिम तिथि पर भी हुई चर्चा

वर्णवाल ने बताया कि यहां निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तय करने का फैसला लिया गया है। इस अवसर पर कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने काउंसलिंग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रतिनिधियों ने जो सुझाव दिए हैं उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर मौजूद तकनीकी शिक्षा संचालक डा. वीरेंद्र कुमार ने काउंसिलिंग की प्रोसेस बताई। कुमार ने यह भी कहा कि स्टूडेंट्स एनड्रायड मोबाइल फोन के जरिए भी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।

70 हेल्प सेंटर किए स्थापित
मीटिंग की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया है कि लगभग 70 हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं। मीटिंग में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा सुनील गुप्ता, सचिव तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास तथा रोजगार सुखवीर सिंह भी मौजूद थे।

MUST READ

सरकार का बड़ा फैसलाः अब मकान मालिकों पर आने वाला है बड़ा संकट, यहां पढ़ें पूरी खबर
UPSC 2015 के टॉपर्स का इश्क भी टॉप पर, देश में सबसे चर्चित है इनकी LOVE STORY