28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद से दनादन फ्लाइटें फुल, टिकट के लिए मची मारामारी

-इंडिगो भोपाल से रोजाना उपलब्ध करा रही सीधी उड़ान-लक्षद्वीप के लिए बेंगलुरु की सीधी उड़ान की सबसे ज्यादा इंक्वायरी
less than 1 minute read
Google source verification
2024_1image_12_14_104100462mainmodi.jpg

PM Narendra Modi's

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप का भ्रमण किए जाने के बाद भोपाल से टूरिस्ट डेस्टिनेशन लक्षद्वीप जाने के लिए एयरपोर्ट पर सर्वाधिक इंक्वारी कॉल पहुंच रहे हैं। भोपाल से लक्षद्वीप जाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु उड़ान का फायदा नागरिकों को मिल सकता है। इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से प्रतिदिन बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट विमान सेवा उपलब्ध कराती है।

लगभग 8000 का टिकट लेकर आप सीधे बेंगलुरु एवं वहां से कोच्चि पहुंच सकते हैं। सुबह एवं शाम के वक्त दिन में दो बार ये उड़ान भोपाल से बेंगलुरु के लिए चलती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि पिछले कई दिनों से बेंगलुरु फ्लाइट लगातार फुल जा रही है।

भोपाल से बेंगलुरु, कोच्चि होकर लक्षद्वीप

● कोच्चि से लक्षद्वीप फ्लाइट का एकतरफा किराया 6500 रुपए है जबकि जलमार्ग से प्रति टिकट 4 से 8 हजार खर्च आता है।

● कोच्चि से अलायंस एयर की फ्लाइट से 90 मिनट में अगत्ती लक्षद्वीप पहुंचेंगे। एक तरफ का किराया 5500 से 6500 रु. है।

● कोच्चि से लक्षद्वीप तक एमवी करावत्ती, अरेबियन सी, लक्षद्वीप सी, लगून, कोरल्स, अमिंदिवी और एमवी मिनिकॉय जहाज चलते हैं। 14-18 घंटे में पहुंचाते हैं। किराया 4-8 हजार तक प्रति टिकट है।

● 5 दिनी टूर मुंबई से लक्षद्वीप वाया कोच्चि का एक टिकट 39 हजार से 1.13 लाख रु. पड़ेगा।