9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईदगाह का नाम गुरुनानक टेकरी रखने की मांग उठाने वाले रामेश्वर शर्मा की एक और मांग, अब स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाए…

स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए सिख समुदाय का इतिहास- रामेश्वर शर्मा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Dec 2020, 5:29 PM IST

news

ईदगाह का नाम गुरुनानक टेकरी रखने की मांग उठाने वाले रामेश्वर शर्मा की एक और मांग, अब स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाए...

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऊदगाह हिल्स इलाके का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखने की मांग उठाने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अब एक नई मांग उठाई है। उन्होंने मांग की है कि, मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को गुरुनानक देव जी का इतिहास पढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, गुरु गोविंद सिंह और उनके बेटों का इतिहास भी प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जल्द मांग पत्र सौपेंगे।

पढ़ें ये खास खबर- पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर : सर्दी से राहत, लेकिन दिसंबर की इस तारीख से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

गुरुद्वारे में रामेश्वर ने टेका मत्था

दरअसल, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा शनिवार को आयोध्या रवाना होने से पहले शहर के ईदगाह हिस्ल स्थित गुरुनानक साहेब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, सिखों का इतिहास सिर्फ उन्हीं का इतिहास नहीं बल्कि हिन्दुस्तान का इतिहास है। इसलिए उनकी ख्वाहिश है कि, मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को सिखों का इतिहास पढ़ाया जाए, ताकि प्रदेश के बच्चे पढ़ें और समझें कि, किस तरह देश और समाज की रक्षा की खातिर वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किये हैं।

पढ़ें ये खास खबर- एंटी माफिया अभियान : लेडी डॉन के घर पर चला बुलडोजर, चिल्लाते हुए बोली- इसे गिराया तो...


ईदगाह का नाम गुरुनानक टेकरी ऱकने की उठा चुके हैं मांग

गौरतलब है कि, भाजपा सरकार में भोपाल की हुजूर सीट से विधायक और विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बीते दिनों गुरुनानक जयंती के अवसर पर मांग की थी कि, शहर के ईदगाह हिल्स इलाके काम बदलकर गुरुनानक टेकरी किया जाना चाहिए। रामेश्वर की मांग का समर्थन सिख समुदाय के लोगों ने भी किया था, साथ ही उनसे मुलाकात भी की थी। हालांकि, कांग्रेस ने रामेश्वर की इस इच्छा को विवादास्पद बताया है। मांग किये जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवर्त केके मिश्रा ने कहा था कि, इस तरह के शिगूफे छोड़कर वो मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों में खटास बढ़ाना चाहते हैं।

MPPEB : जेल प्रहरी के 282 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान

[typography_font:14pt;" >आयोध्या के लिए रवाना हुए रामेश्वर

बता दें कि, ईदगाह गिल्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा आयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। वहां 6 दिसंबर को वो रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही कुछ कार्यक्रमों में शामिल भी होंगे।