9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर : सर्दी से राहत, लेकिन दिसंबर की इस तारीख से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

दिसंबर की शुरुआत में कम दर्ज हो रही ठंड, भोपाल-इंदौर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी, 7 दिसंबर के बाद गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी ठंड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Dec 2020, 3:49 PM IST

news

पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर : सर्दी से राहत, लेकिन दिसंबर की इस तारीख से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

भोपाल/ मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सूबे के पचमढ़ी में ही रात का तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है। जहां एक तरफ गुरुवार की रात यहा न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री था, वहीं शुक्रवार रात को 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी भोपाल और इंदौर की बात करें, तो दोनो शहरों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानी जीडी मिश्रा के मुताबिक, आगामी दो दिनों तक रात के तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी होगी। इसके बाद हिमाचल से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरु होने पर तापमान गिरेगा। एमपी में इसका असर 7 दिसंबर के बाद शुरू हो सकता है।

पढ़ें ये खास खबर- एंटी माफिया अभियान : लेडी डॉन के घर पर चला बुलडोजर, चिल्लाते हुए बोली- इसे गिराया तो...


इन शहरों में 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

वैसे तो मध्य प्रदेश के लगभग सभी संभागों के जिलों में तापमान बढ़ा है। सिर्फ चार शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इसमें पचमढ़ी में 6.6 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 8.6 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 8.6 डिग्री सेल्सियस और छिंदवाड़ा में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सबसे गर्म रात सागर में रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का तापमान 31.4 डिग्री रहा। दिन में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव में 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है।

चार प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के चार प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें, तो राजधानी भोपाल में जहां एक तरफ अधिकतम तापमान 31.5 दर्ज किया गया, वहीं, रात का पारा 1 डिग्री चढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर में दिन का तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, चारों शहरों में यहां रात का तापमान सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इंदौर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यहां रात का तापमान चारों शहरों के मुकाबले 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री रहा। जबकि, तापमान में कोई खास बदलाव न होते हुए 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पढ़ें ये खास खबर- MPPEB : जेल प्रहरी के 282 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार से भारी बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार से बारिश और बर्फबारी का दूसरा दौर शुरू होने की संभावना है। शनिवार को श्रीनगर का तापमान -1.7 डिग्री और गुलमर्ग का -3.8 डिग्री दर्ज रहा। लेह में -6.2 डिग्री और कारगिल में -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।