आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी परीक्षा के ठीक 2 दिन पहले ही परीक्षा को निरस्त कर दी गई थी। दरअसल, परीक्षा केंद्र के तीन केंद्रों में बदलाव किए जाने के चलते उस दौरान परीक्षा निरस्त की गई थी। प्रबंधन को आशंका थी कि, परीक्षा में घड़बड़ी हो सकती है, इसलिए परीक्षा निरस्त की गई थी। मध्य प्रदेश जेल प्रहरी परीक्षा निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने इस मामले में आरोप लगाते हुए कहा था कि व्यापमं की तर्ज पर पीईबी (PEB) में घोटाला हुआ है। जिसकी वजह से इस परीक्षा को निरस्त किया गया है।