3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC Scheme: बीयू के स्टूडेंट कबाड़ से करेंगे कमाई, जानें क्या है यूजीसी की अर्न विद लर्न स्कीम

UGC Earn with Learn Scheme in BU: यूजीसी (UGC) की अर्न विद लर्न स्कीम (Earn with Learn Scheme) के तहत अब विश्वविद्यालय (Universities) या कॉलेजों (Colleges) में छात्र-छात्राएं (Students) कमाई (Earn) भी कर सकेंगे। आप भी जानें क्या है UGC की अर्न विद लर्न स्कीम...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Mar 2024, 9:03 AM IST

barkatullah_university_bhopal_student_earn_with_junk_earn_with_learn_scheme_kya_hai.jpg

UGC Earn with Learn Scheme in BU: यूजीसी की अर्न विद लर्न स्कीम के तहत अब विश्वविद्यालय या कॉलेजों में छात्र-छात्राएं कमाई भी कर सकेंगे। इस स्कीम के तहत विद्यार्थियों को संस्थान में ही काम दिया जाएगा। यूजीसी (UGC) ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को पत्र जारी किया है। यूजीसी के लेटर के बाद बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (Barkatullah Univetsity) ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।

बीयू में बड़ी मात्रा में कबाड़ पड़ा हुआ है। विभागों से निकलने वाले खराब कंह्रश्वयूटर, कूलर, बेंच, टेबल, कुर्सी, प्लास्टिक, बॉटल, टायर, पेपर आदि का विश्वविद्यालय में ढ़ेर लगा है। इस कबाड़ से अब विश्वविद्यालय परिसर और पार्कों में फर्नीचर और कलाकृतियां तैयार कराई जाएंगी। यह फर्नीचर कोई और नहीं बल्कि विद्यार्थी ही तैयार करेंगे।

यूजीसी की अर्न विद लर्न स्कीम के तहत विद्यार्थियों को शोध परियोजना में कार्य, पुस्तकालय से जुड़े कार्य, कंह्रश्वयूटर सेवा, डाटा एंट्री, प्रयोगशाला सहायक आदि का कार्य शामिल हैं। इससे अलावा हुनर से जुड़े काम भी दिए जा सकते हैं।

यूजीसी के अर्न विद लर्न स्कीम के तहत छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकें। इसके लिए प्लान तैयार किए जा रहा है। विवि में पड़े कबाड़ से फर्नीचर और कलाकृतियां तैयार कराने का प्लान है। इसमें भी छात्र काम कर सकते हैं। इसके अलावा शोध परियोजना, कंप्यूटर, प्रयोगशाला सहायक के तौर पर भी वे काम कर सकेंगे।

- प्रो. एसके जैन, कुलपति, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी

ये भी पढ़ें : भोपाल से बढ़ेगा देश में बाघिन-टी का कुनबा, शावकों को देहरादून से मिलेगी पहचान

ये भी पढ़ें : CM Rise School: सीएम राइज स्कूल में 16 मार्च से भर सकेंगे फॉर्म, जाने कैसे मिलेगा एडमिशन