
History Sheeter Women in Bhopal
History Sheeter Women: अपराध की दुनिया में महिला अपराधियों का दखल तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में चोरी, नकबजनी, हत्या, ब्लैकमेलिंग, जालसाजी, लूटपाट, ड्रग और मानव तश्करी समेत कई गंभीर अपराधों में शहर की 100 से अधिक महिलाएं सक्रिय हैं। भोपाल के थानों में हिस्ट्रीशीटर और गुंडा लिस्ट में महिलाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।
एडिशनल पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुराने शहर में सबसे अधिक महिला अपराधी स₹िय हैं। ये मादक पदार्थों की तस्करी व लूटपाट समेत अन्य अपराधों में शामिल हैं। ऐशबाग, निशातपुरा, तलैया, टीलाजमालपुरा, हनुमानगंज, छोला मंदिर, गौतम नगर और जहांगीराबाद समेत अन्य थानों की गुंडा लिस्ट में महिला अपराधियों का नाम शामिल है। बीते चार सालों में क्राइम ब्रांच ने ही 90 से अधिक महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानों की बात करें, तो इस अवधि में 200 से अधिक महिला अपराधियों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है।
कोहेफिजा पुलिस ने जनवरी 2025 में अंजली, नगमा नायडू, ज्योति गोला और मधु नायडू को गिरफ्तार किया था। ये महिलाएं शादी-समारोह में मेहमानों से गले लगकर सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित कीमती जेवर पार कर देती थीं। जांच में पता चला कि महिलाओं ने दिल्ली में बच्चा भी चुराया था। उड़ीसा में लूट सहित 40 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं।
मानव तस्करी के मामले में हबीबगंज पुलिस ने 3 महिलाओं और एक खरीदार को सितंबर 2024 में गिरफ्तार किया था। इन्होंने भोपाल की एक महिला को काम दिलाने का झांसा दिया और राजस्थान के राजसमंद में 50 हजार रुपए में बेच दिया। इसके बाद उस युवक ने महिला के साथ शादी की और करीब डेढ़ महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
हिस्ट्री शीटर महिला अपराधियों की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है, रजिया खान उर्फ रज्जो का, जिस पर 19 मामले दर्ज हैं। रज्जो को हाल ही में टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र से पकड़ा था। ये महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में दूसरी बार चोरी करने पहुंची थी। रज्जो के खिलाफ शहर के ऐशबाग, श्यामला हिल्स, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज, जहांगीराबाद, गौतम नगर, अशोका गार्डन, निशातपुरा, छोला मंदिर सहित इंदौर के सर्राफा थाने में 19 मामले दर्ज हैं।
1. अरजान श्रीयांशी पांडे
2. स्टेनली पीटर जेम्स
3. रत्ना मूलानी, नीतू मनवानी
4. नीलू परसौदिया
5. सरिता मेवाड़ा
6. सोनम चौरसिया
7.सुधा और उसकी मां
8. उर्मिला मीना
9. अधिका बाई
10. संगीता मीणा
11. आशा ठाकुर
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग में महिलाओं की एक गैंग बुरका पहनकर एक घर में घुसी। महिला और उसके बेटे के गले पर छुरी अड़कार जेवर और करीब ढाई लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में बुरका गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया था।
Updated on:
11 Mar 2025, 3:22 PM IST
Published on:
10 Mar 2025, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.