24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bemetra Factory Blast : बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में धमाका, 10 लोगों की मौत की खबर, फैक्ट्री मालिक का एमपी से है कनेक्शन

Bemetra Factory Blast : बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह हुए जोरदार धमाके में लगभग 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारूद फैक्ट्री का मालिक संजय चौधरी मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 May 2024, 11:54 AM IST

Bemetra Factory Blast

छत्तीसगढ़ के बेमतरा में शनिवार को सुबह एक बारूद की फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे कई किलोमीटर दूर तक लोग दहल गए। इस भीषण विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। शुरुआती तौर पर जानकारी सामने आई है कि,ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोग मारे गे हैं। जबकि, कई मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की खबर है। इस भीषण हादसे ने मध्य प्रदेश में हुए हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट की याद एक बार फिर ताजा कर दी है। बता दें कि बेमेतरा में जिस बारूद फैक्ट्री में ये धमाका हुआ है, खबर सामने आ रही है कि उस फैक्ट्री का मालिक संजय चौधरी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और वो बीते 30 साल से छत्तीसगढ़ में बारूद फैक्ट्री चला रहा था। फिलहाल, पुलिस संजय की तलाश में जुट गई है।

शनिवार सुबह जैसे ही फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ आसपास के कई किलोमीटर दूर तक लोगों को किसी भूकंप की तरह महसूस हुआ। घबराकर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में फैक्ट्री के आसपास की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं है। जबकि धमाके के स्थान पर करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। हालांकि, ब्लास्ट के कारण की अबतक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bemetara Blast: बारूद फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, 9 लोगों के उड़े चीथड़े, बढ़ सकता है आंकड़ा

एमपी के हरदा में भी हो चुका है ऐसा ही धमाका

आपको बता दें कि बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में हुए धमाके से पहले मध्य प्रदेश के हरदा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भी बीती 6 फरवरी 2024 को ऐसे ही एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए थे। उन धमाकों की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों की मानें तो विस्फोट के पीछे एक छोटी सी चिंगारी थी, जो वहां बारूद को बारीक करने के दौरान निकली थी, जिससे ऐसी आग भड़की कि, पैक्ट्री में काम करने वाले अदिकतर कर्मचारियों को बचने या भागने का मौका ही नहीं मिल सका था।

'ऐसा मेहसूस हुआ मानों भूकंप आ गया'

बता दें कि ये भीषण हादसा बरेला ब्लॉक के ग्राम बारसी में बनी बारूद फैक्ट्री में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास मौजूद करीब 5 किलो मीटर दूर तक के गांवों तक सुनाई दी थी, जबकि करीब एक किलो मीटर दूर तक तो भूकंप के समान झटका मेहसूस हुआ है।

गंभीर घायल रायपुर रेफर

घटना के बाद सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से अब कई गंभीर घायलों को रायपुर के मेहाकारा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटनास्थल पर बेमेतरा कलेक्टर और एसडीएम समेत प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Big News : शव यात्रा में शामिल होकर परिवार के साथ नदी पर नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, तीनों शव किये रेस्क्यू

10 लोगों के मारे जाने की खबर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस भीषम हादसे में अब तक 10 लोगों की मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मौके पर बरेला थाना पुलिस पहुंच चुकी है, साथ ही फायर ब्रिगेड भी स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बचाव कार्य जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है...