2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में 5वीं मंजिल पर चढ़ा हत्या का आरोपी, कूदने की देने लगा धमकी…

भोपाल में 5वीं मंजिल पर चढ़ा हत्या का आरोपी, कूदने की देने लगा धमकी...
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Aug 20, 2018

kolar

भोपाल में 5वीं मंजिल पर चढ़ा हत्या का आरोपी, कूदने की देने लगा धमकी...


भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में सोमवार को दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पांच मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। यह देख बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। उस युवक को रोकने के लिए कई बार समझाइश दी गई, लेकिन वो उतरने को तैयार नहीं था। मौके पर फायरब्रिगेड के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया था।

कोलार की आशीर्वाद कॉलोनी में सोमवार को दोपहर में एक बदमाश पुलिस के हाथों से छूटकर बिल्डिंग पर जा चढ़ा। विजय श्रीवास्तव नामक इस बदमाश पर बिलखिरिया और अयोध्या थाना क्षेत्र की पुलिस भी साथ थी। जब पुलिस उसे एक अन्य आरोपी को ढूंढने के लिए साथ लेकर कोलार क्षेत्र आई तो पुलिस के साथ आया बदमाश पुलिस का हाथ छुड़ाकर पांच मंजिल बिल्डिंग पर चढ़ गया। युवक के बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

तो आत्महत्या की देने लगा धमकी
आरोपी विजय श्रीवास्तव पर एक ट्रक ड्राइवर की हत्या का आरोप है। दो दिन पहले ही बिलखिरिया पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। उसका दूसरा साथी फरार था जो कोलार क्षेत्र की आशीर्वाद कॉलोनी में रहता था। जब मुख्य आरोपी को लेकर पुलिस आशीर्वाद कॉलोनी पहुंची तो दूसरा आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी विजय श्रीवास्तव पुलिस से हाथ छुड़ाकर बिल्डिंग पर जा चढ़ा।

कई मामलों में है आरोपी
पुलिस के मुताबिक विजय पर लोहा चुराने से लेकर हत्या तक कई आरोप है। वह आदतन बदमाश है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी कोलार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

युवक को सुरक्षित उतारा

इधर, पत्रिका से बातचीत में एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि युवक नीचे उतर आया है। उससे फोन पर बात की तो वह मान गया। उसकी सभी बातें भी सुन ली है, जिसका निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।

हजारों लोग हुए जमा
बदमाश विजय जब हंगामा करने लगा तो बड़ी संख्या में लोगों की सांसें थम गई। वह कभी भी कूद सकता था। वो बार-बार पांचवी मंजिल से कूदने की धमकी दे रहा था। उसे बचाने के लिए पुलिस बल और फायर ब्रिगेड का अमला पहुंच गया था।