जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात को एक्सीलेंस कॉलेज के पास राहगीर उस समय सकते में आ गए, जब उन्होनें करीब दस फिट लंबे भारी-भरकम मगरमच्छ को कलियासोत डैम से एक्सीलेंस कॉलेज की ओर जाते देखा। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने रात को ही वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम भी रात को ही मौके पर पहुंच गई और तलाश शुरु कर दी। लेकिन, लंबी जद्दोजहद के बाद भी मगरमच्छ का कोई पता नहीं लगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि, कॉलेज परिसर से घूमकर या तो वो नज़दीक के नाले में पहुंच गया या फिर रात के अंधेरे में एक बार फिरसड़क पार करके वो कलियासोत की ओर चला गया गया होगा।