दिग्विजय सिंह ने बिन्नू (Binnu Rani) की तारीफ करते हुए कहा कि तुम कितनी अच्छी बुंदेलखंडी बोलती हो। मैंने आज तक इतनी अच्छी बुंदेलखंडी बोलने वाला नहीं देखा। दिग्विजय सिंह ने बिन्नू से फिर सवाल पूछा, इतना आत्मविश्वास तेरे अंदर आता कहां से है? गाइज, फॉलो करो, सब्सक्राइब करो। ये तुम्हें कौन ने सिखाया? बिन्नू ने कहा, जो मन में आता है सो बोलती हूं। इसके बाद बिन्नू रानी के सामने ही दिग्विजय सिंह ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो किया। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि गाइज हम भी फॉलो कर रहे तुम भी जबरदस्ती फॉलो करो।