20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / एक पूर्व मंत्री की चाहतः चाहे टिकट दो, राज्यसभा भेजो या फिर बनाओ राज्यपाल

एक पूर्व मंत्री की चाहतः चाहे टिकट दो, राज्यसभा भेजो या फिर बनाओ राज्यपाल

पूर्व मंत्री महदेले ने ट्वीट कर 75 के फॉर्मूले पर उठाए सवाल, बढ़ी सरगर्मी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 26 Nov 2022, 3:05 PM IST

kusum.png

,,

भोपाल। पूर्व मंत्री कुसुम महदेले (kusum mehdele) के एक ट्वीट ने भाजपा (bjp) के अंदरखाने में खलबली मचा दी है। प्रदेश की राजनीति में उमा भारती (uma bharti) के बाद सबसे बड़ा लोधी चेहरा माने जाने वालीं कुसुम ने पार्टी के 75 साल के फॉर्मूले पर सवाल उठाया है। पूछ कि जब 75 का फॉर्मूला नहीं था तो 2018 के विधानसभा चुनाव (vidhan sabha election) में उनका और डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, बाबूलाल गौर, सरताज सिंह और माया सिंह का टिकट क्यों काटा गया। मैं तो 30 हजार वोट से जीतकर आई थी।

यह भी पढ़ेंः

इंडियन आर्मी पर तंज कसने पर ऋचा चड्ढा पर हो सकती है FIR
Bharat Jodo Yatra: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR

फॉर्मूला माना गया तो नागौद से नागेंद्र सिंह और रैगांव से जुगल किशोर को टिकट क्यों दिया गया था। बागरी 80 साल के थे। नागेंद्र सिंह भी 80-82 साल के थे। उन्होंने खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को आयातित नेता बताया। कहा, जिन्हें उनके ही जिले में कोई नहीं पूछता उस आयातित नेता को यहां से टिकट दिया गया।

महदेले इन दिनों भोपाल में डेरा डाले हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मैं अभी भी पूरी तरह से फिट हूं। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट मांगूगीं। विधानसभा या लोकसभा का टिकट दिया जाए। यदि पार्टी टिकट देने में असमर्थ है तो राज्यसभा भेजा जाए या राज्यपाल बनाया जाए। पढ़ी-लिखी नेता हूं। बीए, एलएलबी हूं।