10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए बीजेपी के किस दिग्गज नेता ने बताया दिग्विजय को लाहौर का मौलवी

जानिए बीजेपी के किस दिग्गज नेता ने बताया दिग्विजय को लाहौर का मौलवी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 30 Jun 2018, 4:57 PM IST

digvijay singh

जानिए बीजेपी के किस दिग्गज नेता ने बताया दिग्विजय को लौहार का मौलवी

भोपाल। बीजेपी विधायक ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजय की तुलना लाहौर के मौलवी से करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि कोई मौलवी मध्य प्रदेश में आकर ये बयान दे रहा है।

अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने निशाना साधा है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान के लाहौर में जाकर बयान देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि हिन्दुत्व को लेकर दिग्विजय जो कहते हैं, उससे उनके डीएनए पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

पिता रामभक्त, बेटे के ऐसे विचार
विधायक शर्मा ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पिता भगवान राम के बड़े भक्त थे, लेकिन दिग्विजय मानते हैं कि हिन्दू होता ही नहीं है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता को अपने बयान लाहौर में जाकर देना चाहिए। ऐसा लगता है कि लाहौर का कोई मौलवी मध्यप्रदेश में आकर ऐसे बयान दे रहा है।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
पिछले दिनों झाबुआ दौरे के वक्त दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा था कि जितने भी हिन्दी धर्म के आतंकवादी पकड़े गए हैं, वे सभी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।
दिग्विजय ने यह भी कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे भी RSS के ही कार्यकर्ता था।

यह भी है खास
-दिग्विजय ने यह भी कहा था कि आरएसएस की विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत हिंसा की ओर ले जाती है। और, हिंसा आतंकवाद की ओर ले जाती है।
-दिग्विजय के हिन्दू आतंकवाद वाले बयान पर भी काफी बवाल मचा था। इसके बाद दिग्विजय को सफाई देना पड़ी थी।
-दिग्विजय ने सफाई देते हुए कहा था कि मैंने हिन्दू आतंकवाद नहीं, बल्कि संघी आंतकवाद की बात कही थी।

MUST READ

कांग्रेस के दिग्गज नेता का बड़ा आरोप, बोले- हिंसा फैलाने वालों को फॉलो करते हैं PM मोदी