10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के दिग्गज नेता का बड़ा आरोप, बोले- हिंसा फैलाने वालों को फॉलो करते हैं PM मोदी

कांग्रेस के दिग्गज नेता का बड़ा आरोप, बोले- हिंसा फैलाने वालों को फॉलो करते हैं PM मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 30 Jun 2018, 2:10 PM IST

DIGVIJAY SINGH

कांग्रेस के दिग्गज नेता का बड़ा आरोप, बोले- हिंसा फैलाने वालों को फॉलो करते हैं PM मोदी

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबदासजी की निर्वाण स्थली मगहर जाने और भाषण देने पर तंज कसा है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके कहा है कि PM मोदी सोशल मीडिया पर मुझे फॉलो करें, तो उन्हें अनेक सलाह मिलेगी। दिग्विजय सिंह की इस सलाह पर ट्वीट पर एक के बाद एक कमेंट्स करने वालों की बाढ़-सी आ गई है। कई लोग इस मुद्दे पर चुटकियां ले रहे हैं।

मुझे फॉलो करें मोदीजी
-दिग्विजय ने मोदी से यह भी कहा कि मुझे फॉलो करें तो आपको सही मार्ग दर्शन मिलेगा।
-दिग्विजय ने कहा कि क्या मोदी जी जिन लोगों को सोशल मीडिया पर फालो करते हैं, उसमें से कई लोग नफरत के बीज बोकर हिंसा फैलाते हैं। क्या मोदी उन्हें अनफालो (unfollow) करेंगे। वे कभी नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हीं की मदद से वे यहां तक पहुंचे हैं।
-दिग्विजय ने कहा कि पीएम मोदी आप कबीर की समाधि पर गए और लंबा-चौड़ा बेतुका भाषण अपनी शैली में दे दिया। यदि आप वाकई में कबीर वाणी और उनके विचारों से प्रभावित हैं, तो यह दोहे आपको भेज रहा हूं।

और क्या कहा दिग्विजय ने
-दिग्विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैन साधुओं से प्रशंसा कराकर 25वें तीर्थंकर बनने का प्रयास कर रहे हैं।
-अमित शाह तो अब मोदी को अपना भगवान मानने लगे हैं।
-RSS भारत का नया इतिहास लिखना चाहता है।
-गोरखनाखजी, गुरुनानकजी और कबीरदासजी के विचारों में मेल था। उनके मूल धर्म की परिभाषा नेक इंसानियत थी।

MUST READ

दिग्विजय का बड़ा खुलासाः भय्यूजी महाराज ने मुझे किया था फोन, बताई थी ये बात
दिग्विजय सिंह पर बरसी महाराष्ट्र CM की Wife, जानें क्यों

Breaking: दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा, पत्नी अमृता राय भी भड़कीं, गर्माई राजनीति
अब साउथ की फिल्म में हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन