जब दिग्विजय को आया गुस्सा
दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन बने है। वे इसी सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए एकता यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा ओरछा से शुरू हुई है। यात्रा शुरू होने पर एक बुजुर्ग समर्थक जोर-जोर से दिग्गीराजा जिंदाबाद, दिग्गीराजा जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। बुजुर्ग के यह नारे उनके कानों में पड़ते ही वे भड़क गए और बुजुर्ग के पास जाकर बोलने लगे कि अब यदि तू कुछ बोला तो यहीं नदी में डुबो दूंगा। दिग्विजय का पारा गर्म होते देख बुजुर्ग ने भी अपने कान पकड़े और उनके पैरों में गिर गया। इसके बाद वे उस बुजुर्ग की पीठ थपथपाते हुए चले गए।