24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP assembly election 2023 – एमपी में भी जोड़-तोड़ पर फोकस, कई कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर रही बीजेपी

भाजपा का कोर मंथन: वोटों पर अब हार्डकोर एजेंडा, हर विधानसभा में होगा सम्मेलन, जोड़-तोड़ का फॉर्मूला बढ़ेगा, कमेटियों से ली संगठन ने रिपोर्ट, कॉमन सिविल कोड के मुद्दे पर तेजी से होगा काम
2 min read
Google source verification
mp_election_2023.png

भाजपा का कोर मंथन

भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा हर फॉर्मूला अपनाएगी। भाजपा जोड़-तोड़ पर भी फोकस कर रही है और इसके लिए कई कांग्रेस नेताओं से बीजेपी नेता बातचीत भी कर रहे हैं। पार्टी के कोर ग्रुप ने हार्डकोर एजेंडा तय किया है।

कोर ग्रुप के मंथन में यह तय किया गया कि कांग्रेस पर आक्रामक होकर कैम्पेन चलाएंगे। हर विधानसभा में एक कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। विभिन्न मुद्दों के साथ कॉमन सिविल कोड पर काम होगा। आदिवासियों में भ्रम दूर करने पर फोकस रहेगा। कोर ग्रुप ने चुनिंदा नेताओं को सौंपे कामों की रिपोर्ट भी ली।

कोर ग्रुप की बैठक शाम 5.15 बजे शुरू हुई, जो देर रात तक चली। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रात करीब 10 बजे सिंधिया, तोमर व अन्य नेता रवाना हो गए। शिवप्रकाश, शिवराज, वीडी, मुरलीधर, हितानंद शर्मा रात 10.35 बजे तक बैठक करते रहे। इसमें अन्य कोर मुद्दों पर चर्चा हुई।

कांग्रेस में जोड़-तोड़ की बन रही रणनीति
कुछ नेताओं को जोड़-तोड़ की रणनीति के तहत कांग्रेस नेताओं से मिलने का काम सौंपा गया था। उनसे भी रिपोर्ट ली गई। जाना गया कि किसने किससे मुलाकात की। चुनाव प्रबंधन को लेकर सौंपे दूसरे कामों की जानकारी भी ली गई। हार्डकोर लाइन की रणनीति बनी। साथ ही फीडबैक के आधार पर संकल्प पत्र तैयार करना तय किया, जो आगे घोषणा-पत्र में शामिल किया जाएगा।

51 प्रतिशत वोट के लिए काम
तय किया गया कि विकास, युवा, गरीब और दलितों पर फोकस करके चुनाव अभियान तैयार किया जाए। 16 जुलाई से विकास पर्व में शिरकत करने को लेकर चर्चा हुई। इसके तहत सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। जिन सीटों पर मतभेद ज्यादा हैं, इसलिए वहां समन्वय को लेकर कदम उठाए जाएंगे। तिरंगा लेकर बूथ विजय यात्रा निकालना तय हुआ। 51 प्रतिशत वोट के लिए काम होगा।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने इस्तीफा दिया
राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद अनेक पदों पर पुनर्वास की अटकलें चलती रहीं। उधर, सिंधिया एयरपोर्ट से सीधे पूर्व सीएम उमा भारती से मिलने पहुंचे। दोनों ने सामान्य मुलाकात बताया। सिंधिया सीएम शिवराज से मिलने भी उनके निवास पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधा घंटा अलग चर्चा हुई।

सिंधिया ने तोमर का कराया स्वागत
सिंधिया का केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पहले स्वागत कराता वीडियो वायरल हुआ। सिंधिया, तोमर एक साथ भोपाल आए। एयरपोर्ट पर सिंधिया समर्थक स्वागत करने पहुंचे। समर्थक आए तो सिंधिया ने तोमर का ही स्वागत कराया। यह क्रम काफी देर तक चला।