याचिकाकर्ता पति ने अपनी अर्जी में पत्नी का चरित्र खराब होने का भी दावा किया है। पति का आरोप है कि, उसकी पत्नी का दूसरे पुरुषों के साथ भी संबंध हैं। कोर्ट ने मनोचिकित्सक से पति की काउंसलिंग कराई, तो सामने आया कि, पति ने सुहागरात को लेकर एक फिल्मी धारणा बना रखी थी, जैसी उसने फिल्मों में देखी थी। हालांकि, हकीकत में उसके साथ वैसा कुछ नहीं हुआ। उसने कल्पना की थी कि, जब वो पहली बार दुल्हन के कमरे में जाएगा तो उसकी पत्नी घूंघट औढ़कर बैठी होगी , जब वो उसके करीब जाएगा तो, पत्नी शरमा जाएगी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ, जिसके कारण वो डिप्रेशन में चला गया और वो अपनी पत्नी को चरित्रहीन मानना शुरु कर दिया।