23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM मोहन का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- ‘ऐसी मानसिकता देश बर्दाश्त नहीं करेगा, माफी मांगें..’

CM Mohan Yadav on Rahul Gandhi : सीएम मोहन यादव ने कहा- राहुल गांधी को देश विरोधी बयानों पर खेद व्यक्त करते हुए अपना बयान वापस लेना चाहिए। लोकतंत्र में नीतियों और अन्य चीजों को लेकर कुछ भी कहा जा सकता है लेकिन देश विरोधी मानसिकता को जनता किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2025, 7:21 PM IST

CM Mohan Yadav on Rahul Gandhi

CM Mohan Yadav on Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश में भी सियासत गर्मा गई है। राहुल के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, राहुल गांधी भूल गए हैं कि वो भारतीय लोकतंत्र में एक बड़े पद पर बैठे हैं। ऐसे में देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

सीएम यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अपने इस देश विरोधी बयान पर खेद व्यक्त करते हुए अपने कहे शब्दों को वापस लेना चाहिए। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में नीतियों और अन्य चीजों को लेकर कुछ भी कहा जा सकता, लेकिन देश विरोधी मानसिकता को जनता किसी तरह बर्दाश्त नहीं करेगी। मुझे यकीन है कि राहुल गांधी ये बात समझेंगे और वो माफी मांगेंगे।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा से आई दुखद खबर, 44 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शव कुएं से निकाले गए

राहुल गांधी के बयान ने गर्माई राजनीति

बुधवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नए ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी-आरएसएस के साथ इंडियन स्टेट के साथ भी है। राहुल गांधी के आरोप के मुताबिक, मोहन भागवत का बयान राजद्रोह के समान है कि, भारत को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर बनने के बाद मिली। मोहन भागवत का ये बयान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ हर एक भारतीय नागरिक का अपमान है। भागवत का कमेंट हमारे संविधान पर हमला है। भागवत हर दो-तीन दिन में अपने बयानों से देश को यह बताते रहते हैं कि वह स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं।