8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Mohan Yadav UP Tour : उत्तर प्रदेश के दौरे पर सीएम मोहन यादव, योगी अदित्यनाथ के साथ इस प्रसिद्ध मंदिर में की पूजा

CM Mohan Yadav UP Tour : उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए सीएम मोहन यादव यूपी पहुंचे हैं। यहां सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संभल के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

2 min read
Google source verification
cm mohan

लोकसभा चुनाव 2024 के रण में भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) तक लगातार अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव ने यूपी पहुंचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) के साथ संभल के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने माता की पूजा - अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें- Jitu Patwari Vs Imarti devi : जीतू पटवारी का यू-टर्न, अब इमरती देवी से जोड़ा पवित्र रिश्ता, VIDEO

सीएम मोहन का जोरदार स्वागत

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के रण के चलते एक जनसभा को संबोधित करने यूपी के संभल पहुंचे है। यहां यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया साथ ही सीएम योगी उनके साथ ही सभा स्थल के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं का मंच पर नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- Shivraj Singh chouhan angry: शिवराज सिंह चौहान के भाषण के बीच TI ने बंद कर दिया माइक, मच गया बवाल, देखें वीडियो

भाजपा जो कहती है, करके दिखाती है- सीएम मोहन

कैलादेवी धाम स्थित मैदान में एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। संभल के बाद सीएम मोहन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।