शिवराजसिंह बोले— पूरे प्रदेश में सजगता आवश्यक, हमारा प्रयास है कि लॉकडाउन की स्थिति न बने
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के सामने आने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है. प्रदेश के सीमावर्ती तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में ओमिक्रान के मरीज मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए लगातार अपडेट लेने का काम शुरु कर दिया है. अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है. इसलिए पूरे प्रदेश में सजगता और सतर्कता आवश्यक है. हमें मास्क, सोशल डिस्टेसिंग और शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कर कोरोना वायरस का सामना करना है. हमारा प्रयास है कि लॉकडाउन की स्थिति न बने.